#एड़ियों की #बिवाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#एड़ियों की #बिवाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 सितंबर 2018

#एड़ियों की #बिवाई , #Anklebark , Home remedies फटी एड़ियों का चमत्कारी घरेलु उपाय


            फटी एड़ियों के लिए आसान घरेलू नुस्‍खे
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
अगर पैरों की देखभाल अच्छे तरीके से न किया जाए तो पैर फट जाते हैं। नंगे पैर चलने के कारण या फिर खून की कमी से पैर फटते हैं। अगर आप पैरों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो एड़ियां फट जाती हैं और उनमें दरारे आ जाती हैं। उसे बिवाई भी कहते हैं।

अगर किसी के पैर फट जाते हैं तो वह बहुत गंदा लगता है। अक्सर लोगों को फटे पैरों के कारण शर्मिंदा भी होना पड़ता है। एड़ियां फटने के बाद उनकी देखभाल न की जाए तो खून निकलने लगता और बहुत दर्द होता है। आइए हम आपको फटे पैरों के लिए कुछ घरेलू उपचार (Gharelu Nuskhe) के बारे में बताते हैं।

फटे पैरों के लिए घरेलू उपचार

अमचूर का तेल 50 ग्राम, मोम 20 ग्राम, सत्यानाशी के बीजों का पावडर 10 ग्राम और 20 ग्राम शुद्ध घी ले लीजिए। इन सबको मिलाकर एक जार में डाल दीजिए। सोते समय पैरों को धोकर साफ कर लें और पोंछकर यह दवा बिवाई में भर दें और मोजे पहनकर सो जाइए।

त्रिफला चूर्ण को खाने के तेल में तलकर मलहम जैसा गाढ़ा कर लीजिए। रात में सोते वक्त इस पेस्ट को फटे पैरों पर लगा लीजिए। कुछ दिनों तक इस लेप को लगाने से फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी और पैर कोमल होंगे।

रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। उसके बाद कच्चे घी में बोरिक पाउडर मिलाकर दरारों में भर दीजिए। उसके बाद मोजे पहनकर सो जाइए। ऐसा 3-4 दिन करने पर फटी हुई एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

एड़ियों के फटने पर आम के कोमल और ताजे पत्तों को तोडने से निकलने वाले द्रव को घावों पर लगा दीजिए। ऐसा करने से बहुत जल्दी फायदा होता है और फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं।

गेंदे के पत्तों के रस को वैसलीन में मिलाकर लगाने से फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं।

कच्चा प्याज पीसकर एड़ियों पर बांधने से बिवाईयां ठीक हो जाती हैं।

पैरों को गर्म पानी से धुलकर उसमे एरंड का तेल लगाने से फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं।

देशी घी और नमक को मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं। ऐसा करने से फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं और पैरों की त्वचा भी कोमल रहती है।

मोम और सेंधानमक मिलाकर फटी एड़ियों पर मलने से बिवाईयां ठीक हो जाती हैं।

पपीते के छिलकों को सुखाकर और पीसकर चूर्ण बना लीजिए। इस चूर्ण में ग्लिसीरीन मिलाकर दिन में दो बार फटी हुई एड़ियों में लगाने से बहुत जल्दी फायदा होता है।

जब एड़ियों से खून निकल रहा हो तो उनको रात में गर्म पानी से धुलकर उनमें गुनगुना मोम लगाने से खून निकलना बंद हो जाता है और फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं।

जब एड़ियां फट गई हो तो नंगे पैर जमीन पर चलने से परहेज करना चाहिए और पानी में ज्यादा देर तक पैरों को नहीं भिगोना चाहिए।
 
 *एड़ियों की बिवाई*
✍एड़ियों की बिवाई, जिसे एड़ियों का फटना भी कहा जाता है, एक सामान्य सौंदर्य समस्या हो सकती है, लेकिन इससे गंभीर चिकित्सकीय समस्या भी पैदा हो सकती है। एड़ियों की बिवाई उस समय सामने आती है, जब एड़ियों के नीचे की बाहरी सतह की त्वचा कड़ी, सूखी और भुरभुरी हो जाती है। कभी-कभी तो बिवाई इतनी गहरी होती है कि उसमें दर्द होने लगता है और खून निकलने लगता है।
✍फटी हुई एड़ियां पैरों की एक सामान्य समस्या है, जिसे बिवाई भी कहा जाता है। एड़ियों का फटना आमतौर पर सूखी त्वचा (जेरोसिस) के कारण होता है। जब एड़ी के चारों ओर की त्वचा मोटी हो जाती है (कैलस), तो समस्या अधिक गंभीर हो जाती है।

                                                 *
Ankle bark कारण* -

✍एड़ियों की बिवाई किसी को भी प्रभावित कर सकती है, लेकिन यह मुख्य रूप से निम्न स्थितियों में होता हैं :-
सूखी जलवायु में रहना
मोटापा
लगातार खाली पैर चलना या सैंडल या पीछे से खुले जूते पहनना
पसीने की निष्क्रिय ग्रंथियां

✍पैरों की अन्य स्थितियों के अनुरूप ही यदि बिवाई का समय पर उपचार नहीं किया जाये, तो वे खतरनाक हो सकती हैं। वे गहरी होकर संक्रमित हो सकती हैं। ये मधुमेह या सीमित प्रतिरोधी ताकत वाले मरीजों में विशेष रूप से खतरनाक हो सकती हैं।


                                        *उपचार और बचाव -*

पैरों को नियमित रूप से नमीयुक्त बनाने से बिवाई से बचाव हो सकता है। एक बार वे हो जायें, तो हर दिन झामा ईंट से रगड़ कर त्वचा की मोटाई कम करें। खाली पैर चलने या पीछे की ओर से खुले जूते, सैंडल या पतले तले के जूते पहनने से बचें। मोटे तले के जूते स्थिति में सुधार में मदद कर सकते हैं।
पैरों में हर दिन कम से कम दो बार कोई मोइश्चराइजर लगाने और सोते समय मोजे पहनने से भी मदद मिल सकती है।

                                          *घरेलू उपचार -*

फटी हुई एड़ियों के घरेलू उपचार की चाबी यह है कि हर रोज रात में सोने से पहले मोइश्चराइजर लगायें और नमी को पैरों में बनाये रखने के लिए खासतौर पर तैयार मोजे पहन कर सोयें। ये मोजे नमी को रोकने के लिए बनाये जाते हैं।

अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...