Almond 10 Health Benefits बादाम के 10 स्वास्थ्य लाभ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Almond 10 Health Benefits बादाम के 10 स्वास्थ्य लाभ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

Almond 10 Health Benefits बादाम के 10 स्वास्थ्य लाभ

बादाम के 10 स्वास्थ्य लाभ
बादाम के औषधीय गुण इस प्रकार हैं:
1. शरीर की पुष्टि
बारह बादाम की गिरी रात को भिगो दें| सवेरे पीस लें| फिर कलई वाली पीतल की कढ़ाई में घी डालकर, उसमें पीसे हुए बादाम को डालकर सकें| लाल होने से पहले ही आधा पाव दूध डालें| तीन उफान आ जाएं तो उतार और सौफ समान मात्रा में बारीक कूट लें| एक चम्मच रात को सोते समय ठंडे पानी से लें| इससे स्मरण-शक्ति बढ़ेगी, सिर-दर्द, कमजोरी दूर होगी, शरीर पुष्ट होगा, वीर्य बढ़ेगा, दुर्बलता दूर होगी|

2. मस्तिष्क की दुर्बलता
10 बादाम रात को भिगो दें| सुबह छिलका उतार कर 12 ग्राम मक्खन और मिश्री मिलाकर एक दो माह खाने से मस्तिष्क की कमजोरी दूर हो जाती है| यदि सम्भव न हो तो 40 दिन तक सात बादाम, मिश्री, सौंफ- प्रत्येक दस ग्राम पीसकर रात को गर्म दूध से लेने से मस्तिष्क की दुर्बलता दूर होती है; स्मरण-शक्ति बढ़ती है तथा उससे नेत्र ज्योति तेज होती है| चश्मा लगाने की आवश्यकता नहीं रहती है| रात भर पानी न पियें| यदि यह भी न हो सके तो दस बादाम बारीक पीसकर आधा किलो दूध में मिलाएं| जब तीन उफान आ जायें तो उतार कर ठंडा कर के चीनी मिलाकर पिएं| बादाम की गिरी और सौंफ समान मात्रा में बारीक कूट लें| एक चम्मच रात को सोते समय ठंडे पानी से लें| इससे स्मरण-शक्ति बढ़ेगी, सिर-दर्द, कमजोरी दूर होगी|

3. मासिक धर्म की कमी
एक बादाम और एक छुआरा रात को पानी में भिगो दें| प्रात: दोनों को पीसकर मक्खन, मिश्री के साथ तीन माह खायें, मासिक धर्म खुलकर अच्छी मात्रा में होगा| 

4. नेत्र रोग
आंख के हर प्रकार के रोग – आंखों से पानी गिरना, आंख आना, आंखों की दुर्बलता, आंखों का थकना आदि में रात को बादाम की गिरी भिगोकर, प्रात: पीसकर पानी मिलाकर पी जाएं| ऊपर से दूध पिएं| सब तरह चक्षु रोग ठीक हो जाएंगे|

5. चेचक
पांच बादाम पानी में भिगोकर, पीसकर पिलाने से चेचक के दाने शीघ्र भर जाते हैं| तथा जल्दी ठीक हो जाते हैं|

6. मोटापा
बारह बादाम की गुली रात को पानी में भिगो दें| प्रात: छिलका उतार कर ईस लें| इसमें एक छटांक मक्खन और थोड़ी-सी शक्कर मिलाकर डबल रोटी के साथ खाएं| ऊपर से एक पाव दूध पी लें| छ: महीने में मोटे हो जाएंगे और मस्तिष्क भी तेज होगा|

7. तुतलाहट
(Stammering) नित्य 12 बादाम भिगोकर, छिल करा, पीसकर, आधा छटांक मक्खन मिलाकर कुछ महीने खाने से तुतलाना, हकलाना ठीक हो जाता है| साथ ही धीरे-धीरे बोलने और बिना घबराहट के बोलने का प्रयत्न करना चाहिए| दस बादाम की गिरी, दस काली मिर्च दोनों को बहुत बारीक पीस कर मिश्री मिलाकर चाटने से तुतलाना ठीक होता है|

8. मूत्र की जलन
पांच बादाम की गिरी भिगो दें और फिर छील कर इनमें सात छोटी इलायची और स्वादानुसार मिश्री मिला कर पीस कर एक गिलास पानी में घोल कर सुबह-शाम दो बार पिएं तो ऐसा करने से पेशाब की जलन ठीक हो जाएगी|

9. हड्डियों की मजबूती
बादाम में चूना, लोहा, फासफोरस अधिक पाया जाता है जो बच्चों की हड्डियां मजबूत करता है|

10. सूखी खांसी
सूखी खांसी में बादाम मुंह में रखने से गला तर रहता है, खांसी में लाभ होता है| बार-बार निरन्तर खांसी उठती हो, लेकिन कफ बाहर नहीं आता हो तो पांच बादाम भिगो दें और फिर उन्हें छील कर उतनी ही मिश्री मिला कर सुबह-शाम दो बार चाटें| लाभ होगा|
Modi care

अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...