Benefits of guava fruit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Benefits of guava fruit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

Benefits of guava fruit, 🌼 अमरूद फल के फायदे

Benefits of guava fruit, 
🌼 अमरूद फल के फायदे

अमरूद की तासीर ठंडी होती है। ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है। अमरूद में विटामिन सी और शर्करा काफी मात्रा में होती है। अमरूद में पेक्टिन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। अमरूद को इसके बीजों के साथ खाना अत्यंत उपयोगी होता है, जिसके कारण पेट साफ रहता है। अमरूद मेटाबॉलिज्म को सही रखता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। अमरूद में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए यह डायबिटिज के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है।

1. थायरॉइड में अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2. अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। 

3. बच्चों के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो अमरूद का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होगा।

4. अमरूद की पत्तिमयों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है।

5. फल के साथ ही अमरूद की पत्तियों का सेवन मुंह की दुर्गंध, मुंह के छालों को दूर करने में कारगर होता है।
 इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है। 
6. अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सुधारने का काम करता है।

7. अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीीशियम दिल और मांसपेशियों को दुरुस्तए रखकर उन्हेंर कई बीमारियों से बचाता है।

8. अमरूद का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

9. अमरूद में बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर को त्वढचा संबंधी बीमारियों से बचाता है।

10. अमरूद के नियमित सेवन से सर्दी जुकाम जैसी समस्याहओं के होने का खतरा कम हो जाता है।

11. अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन ए और ई आंखों, बालों और त्वखचा को पोषण देता है।

12. अमरूद का रायता, चटनी, अचार और शेक खाने का स्वाखद बढ़ा देते हैं।

🌼 प्रभु से यही मंगलकामना है की आप सब स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। 🌼



अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...