हीमोग्लोबिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हीमोग्लोबिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

#हीमोग्लोबिन #HimoglobinKaiseBadhaye तेजी से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, हीमोग्लोबिन बढ़ाने




हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय 
1. अमरूद:-  अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा। पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है।

2.  आम:-  आम खाने से हमारे शरीर में रक्ति अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है।

3.  सेब:-  सेब एनीमिया जैसी बीमारी में लाभकारी होता है। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है।

4.  अंगूर:-  अंगूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, और हीमोग्लोबिन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है।

5.  चुकन्दर:-  चुकन्दर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए बेहद प्रभावशाली है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार महिलाओं के लिए चुकंदर रामबाण के समान है। चुकन्दर के अलावा चुकन्दर की हरी पत्तियों का सेवन भी बेहद लाभदायी है। इन पत्तियों में तीन गुना लौह तत्व अधिक होता है।

6.  तुलसी:-   तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है। तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

7. सब्जियां:-  शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा मात्रा में पाये जाते है।

8. तिल:- तिल हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। तिल खाने से रक्ताअल्पता की बीमारी ठीक होती है।
 
 
Benefits of grape fruit, 
🍇 अंगूर फल के फायदे

गर्मी के मौसम में अंगूर 🍇 की बहार होती है और यह स्वादिष्ट रसीला नन्हा सा फल बलबर्धक और सौंदर्यवर्धक फल है। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंगूर 🍇 सेहत का खजाना हैं।

1. मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर 🍇 बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। 

2. अंगूर 🍇 आयरन का एक बेहतरीन माध्यम है।

3. माइग्रेन के दर्द के लिए अंगूर 🍇 का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है।

4. ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर 🍇 का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

5. अंगूर 🍇 दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।

6. अंगूर 🍇 का पल्प ग्लूकोज व शर्करा युक्त होता है। विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होने से अंगूर का सेवन भूख बढाता है, पाचन शक्ति ठीक रखता है।

7.  अंगूर 🍇 के सेवन से खून की कमी दूर हो जाती है। यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

8. अंगूर 🍇 आंखों, बालों एवं त्वचा को चमकदार बनाता है।

🌼 प्रभु से यही मंगलकामना है की आप सब स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। 🌼


अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...