एक साथ नहीं #खानी चाहिए इन चीजों को These things should not be eaten together लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एक साथ नहीं #खानी चाहिए इन चीजों को These things should not be eaten together लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 7 जून 2018

एक साथ नहीं #खानी चाहिए इन चीजों को #Never eat these foods together


❎ *एक साथ नहीं खानी चाहिए* ❎

healthkibate.blogspot.in

•चाय के साथ कोई भी नमकीन चीज नहीं खानी चाहिए। दूध और नमक का संयोग सफ़ेद दाग या किसी भी स्किन डीजीज को जन्म दे सकता है, बाल असमय सफ़ेद होना या बाल झड़ना भी स्किन डीजीज ही है।
•सर्व प्रथम यह जान लीजिये कि कोई भी आयुर्वेदिक दवा खाली पेट खाई जाती है और दवा खाने से आधे घंटे के अंदर कुछ खाना अति आवश्यक होता है, नहीं तो दवा की गरमी आपको बेचैन कर देगी।
•दूध या दूध की बनी किसी भी चीज के साथ दही, नमक, इमली, खरबूजा, बेल, नारियल, मूली, तोरई, तिल, तेल, कुल्थी, सत्तू, खटाई, नहीं खानी चाहिए।
•दही के साथ खरबूजा, पनीर, दूध और खीर नहीं खानी चाहिए।
•गर्म जल के साथ शहद कभी नही लेना चाहिए।
•ठंडे जल के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, ककड़ी, खीरा, जामुन, मूंगफली कभी नहीं।
•शहद के साथ मूली, अंगूर, गरम खाद्य या गर्म जल कभी नहीं।
•खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई, खिचड़ी, कटहल कभी नहीं।
•घी के साथ शहद भूल कर भी नहीं खाना चाहिए | ये तुरंत जहर का काम करेगा।
•तरबूज के साथ पुदीना या ठंडा पानी कभी नहीं।
•चावल के साथ सिरका कभी नहीं।
•चाय के साथ ककड़ी खीरा भी कभी मत खाएं।
•खरबूज के साथ दूध, दही, लहसून और मूली कभी नहीं।
✅✅✅✅✅✅✅✅✅
*कुछ चीजों को एक साथ खाना अमृत का काम करता है जैसे--*
•खरबूजे के साथ चीनी
•इमली के साथ गुड
•गाजर और मेथी का साग
•बथुआ और दही का रायता
•मकई के साथ मट्ठा
•अमरुद के साथ सौंफ
•तरबूज के साथ गुड
•मूली और मूली के पत्ते
•अनाज या दाल के साथ दूध या दही
•आम के साथ गाय का दूध
•चावल के साथ दही
•खजूर के साथ दूध
•चावल के साथ नारियल की गिरी
•केले के साथ इलायची
◀▶◀▶◀▶◀▶◀
कभी कभी कुछ चीजें बहुत पसंद होने के कारण हम ज्यादा बहुत ज्यादा खा लेते हैं। *ऎसी चीजो के बारे में बताते हैं जो अगर आपने ज्यादा खा ली हैं तो कैसे पचाई जाएँ ----*
•केले की अधिकता में दो छोटी इलायची
•आम पचाने के लिए आधा चम्म्च सोंठ का चूर्ण और गुड
•जामुन ज्यादा खा लिया तो 3-4 चुटकी नमक
•सेब ज्यादा हो जाए तो दालचीनी का चूर्ण एक ग्राम
•खरबूज के लिए आधा कप चीनी का शरबत
•तरबूज के लिए सिर्फ एक लौंग
•अमरूद के लिए सौंफ
•नींबू के लिए नमक
•बेर के लिए सिरका
•गन्ना ज्यादा चूस लिया हो तो 3-4 बेर खा लीजिये
•चावल ज्यादा खा लिया है तो आधा चम्म्च अजवाइन पानी से निगल लीजिये
•बैगन के लिए सरसो का तेल एक चम्म्च
•मूली ज्यादा खा ली हो तो एक चम्म्च काला तिल चबा लीजिये
•बेसन ज्यादा खाया हो तो मूली के पत्ते चबाएं
•खाना ज्यादा खा लिया है तो थोड़ी दही खाइये
•मटर ज्यादा खाई हो तो अदरक चबाएं
•इमली या उड़द की दाल या मूंगफली या शकरकंद या जिमीकंद ज्यादा खा लीजिये तो फिर गुड खाइये
•मुंग या चने की दाल ज्यादा खाये हों तो एक चम्म्च सिरका पी लीजिये
•मकई ज्यादा खा गये हो तो मट्ठा पीजिये
•घी या खीर ज्यादा खा गये हों तो काली मिर्च चबाएं
•खुरमानी ज्यादा हो जाए तोठंडा पानी पीयें
•पूरी कचौड़ी ज्यादा हो जाए तो गर्म पानी पीजिये
अगर सम्भव हो तो भोजन के साथ दो नींबू का रस आपको जरूर ले लेना चाहिए या पानी में मिला कर पीजिये या भोजन में निचोड़ लीजिये; 80% बीमारियों से बचे रहेंगे।

इन चीजों के साथ बिलकुल न करें दही का सेवन, जानिए जरूरी बातें
 
1 सर्दियों में - सर्दी के दिनों में दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी वजह है तापमान का कम होना। ठंडे मौसम में कम तापमान की चीजें खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है, इसलिए ठंडे मौसम में दही का इस्तेमाल आपको फायदो देने की बजाए, सेहत की समस्याएं दे सकता है।

2 बासी दही - दही का उपयोग तब तक ही सही होता है, जब तक वह ताजा है और उसका स्वाद ज्यादा खट्टा नहीं हो जाता। खट्टा और बासी दही कई सेहत समस्याओं में नुकसान पहुंचा सकता है और सूजन का कारण भी बन सकता है।

3 रात में - रात में दही का इस्तेमाल करना कभी भी उचित नहीं है। इसकी दो बड़ी वजह है, एक तो इसका पाचन देर तक होता है इसलिए रात को खाने से पाचन प्रभावित होता है, और दूसरा कारण रात को तापमान कम होता है, ऐसे में दही का सेवन सर्दी, जुकाम या सिरदर्द का कारण बन सकता है।

4 जुकाम में - सर्दी, खांसी, जुकाम, कफ या बलगम की स्थिति में दही का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपकी इन समस्याओं को और बिगाड़ सकता है।

5 त्वचा रोग - अगर आपको त्वचा संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही दही का सेवन करना चाहिए। वरना यह एलर्जी या संबंधित समस्या को बढ़ा सकता है।

6 मधुमेह और पाइल्स - मधुमेह यानि शुगर के मरीजों को दही का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। इसके अलावा पाइल्स के मरीजों को भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...