#मूली एंड #आंवला प्रयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#मूली एंड #आंवला प्रयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 20 जनवरी 2021

#मूली एंड #आंवला प्रयोग, मूली का सेवन आंवला जूस पीने के फायदे

1: *मूली के पत्तों को स्वास्थ्य के लिए इतना लाभकारी क्यों माना जाता है?*

बहुत से लोग मूली के पत्तों को तोड़कर बाहर फेंक देते हैं। मूली के पत्तों में बहुत पोषक तत्त्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माने गए हैं। 

आओ जानते हैं:-

1- अगर आप मूली के पत्तों का सेवन करते हैं तो आपको आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी और फॉस्फोरस आदि प्राप्त होता है। यह पोषक तत्त्व स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी हैं।

2- मूली के पत्तों में सोडियम होता है, जो शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है। लो ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए भी यह बेहद लाभकारी है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंथेकाइनिन दिल के लिए फायदेमंद होता है।

3- मूली के पत्तों में अधिक डायटरी फाइबर पाए जाते हैं, जिससे व्यक्ति का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। यह मूली के पत्ते कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।

4- मूली के पत्तों में आयरन और फास्फोरस की मात्रा काफी होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हैं। इसकेे अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और थायमिन जैसे पोषक तत्व थकान को दूर करने में मददगार होते हैं।

5- बवासीर जैसी कष्टकारी बीमारी को दूर करने के लिए मूली के पत्ते लाभदायक है। इसमें एंटी−बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है, जो सूजन व दर्द को कम करती है।

6- मूली पत्‍तों को चबा-चबाकर खाने से दांतों और मसूड़ों की बीमारियां दूर होती हैं।

7- मोटापे से छुटकारा पाने के लिए मूली के पत्तों के रस में नींबू और नमक मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।

8- पीलिया के इलाज में भी मूली के पत्ते लाभदायक है। इसके इलाज के लिए पत्तियों का मिक्सी की मदद से रस निकाले और छानकर, एक गिलास रोजाना दस दिनों तक सेवन करने से पीलिया रोग ठीक हो जाता है।

9- मूली के पत्तो में भरपूर मात्रा में एंटी-कंजेस्टिव गुण होते है जो खांसी और कफ को दूर करने में मदद करते है।

10- मूली के पत्तों में ऐसे कई गुण होते हैं, जो रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मूली के पत्तों का साग बनाएं और उसका सेवन करें।

11- मूली के पत्तों का रस गुर्दे की पथरी को पिघलाने और मूत्राशय को साफ करने में मदद करता है।

12- मूली के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व और रोगाणुरोधी और जीवाणुरोधी गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं।

इसलिए दोस्तों मूली के पत्तों को न फेंके बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ उठाएं।


1: *घर पर खुद ही बनाएं ''आंवला की चाय '', वजन तो घटेगा ही शुगर भी होगी कंट्रोल*

स्वाद में खट्टा और औषधीए गुणों से भरपूर आंवला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इसकी चाय का सेवन किसी रामबाण औषधी से कम नहीं है। जी हां, आंवले की पत्तियों की चाय डायबिटीज से लेकर मोटापा कम करने में मददगार होती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं आंवले की पत्तियों के बेहतरीन फायदे और इसे बनाने का तरीका

*👉🏻 आंवले की चाय की विधि*
एक पैन में 1,1/2 कप पानी उबालें। 
फिर इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर,1/4सौठ पावडर, 2-3 पुदीने की ताजी पत्तियां डालकर कम से कम 2 मिनट तक उबालें। 
जब चाय अच्छी तरह पक जाए तो इसे गैस से उतार लें। 
अब इसे छानकर शुद्व पुराना गुड मिलाकर चाय की तरह पिएं।

*👉🏻चलिए अब आपको बताते हैं आंवले की चाय पीने के फायदे*

*1.  डायबिटीज में फायदेमंद*
 फाइबर से भरपूर आंवला की चाय खून में शुगर को क्रमिक या धीरे-धीरे रिलीज करती है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। 
वहीं, रोजाना इसका सेवन टाइप-2 डायबिटीज नहीं होने देता।

*2.  इम्यूनिटी बढ़ाए*
 एंटीओक्सिडेंट से भरपूर रोजाना 1 कप आंवला की चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। 
इससे ना सिर्फ आप कोरोना वायरस से बचे रहेंगे बल्कि यह मानसून में होने वाली बैक्टीरियल व वायरल बीमारियों से भी बचाव करेगा।

*3. सर्दी-खांसी से राहत*
 इस चाय का सेवन मानसून में होने वाली सर्दी-खांसी, जुकाम व गले में खराश से भी राहत देता है। साथ ही इसका सेवन वायरल फीवर में भी फायदेमंद है।

*4. आंखों के लिए फायदेमंद*
 आंवला की चाय मोतियाबिंद, कलर ब्लाइंडनेस, ड्राई आईज सिंड्रोम या कमजोर नजर वालों के भी गुणकारी है। इसके अलावा इससे मानसून में होने वाली एलर्जी की समस्या भी नहीं होती।

*5.  फंगल इंफेक्शन* 
इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण फंगल व बैक्टीरियल इंफैक्शन को दूर करने में मदद करते हैं।

*6.  बॉडी को करे डिटॉक्*
 यह शरीर में मौजूद विषैले टॉक्सिन को बाहर निकालती है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे आप गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं।

*7.  पाचन क्रिया रखे दुरुस्त*
 इस चाय का सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम भी सही रहता है, जिससे आप कब्ज, एसिडिटी, भूख ना लगना, पेट में इंफेक्शन व दर्द से बचे रहते हैं।

*8.  दिल को रखे स्वस्थ*
 इससे ब्लड सर्कुलेशन व कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है, जिससे आप दिल की कई बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ ही इससे खून का थक्का नहीं बनता, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

*9.  डिप्रेशन व तनाव*
 इससे तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियां दूर रहती है। साथ ही इससे मूड़ भी बेहतर होता है और दिनभर शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

*10.  कैंसर से बचाव* 
यह शरीर में मौजूद कोशिकाओं को खराब होने से रोकती है, जिससे कैंसर से बचाव होता है।
 
स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है आंवला, जानिए बेहतरीन लाभ
 
1 डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत काम की चीज है। पीड़ि‍त व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है।

2 एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है। आंवला का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा आंवले का जूस पीने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मि‍लती है।
3 पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर उपाय साबित होता है। पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं। इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी।

4 रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता।
5 आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।

6 बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए, इसके अलावा दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।
7 शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवल सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।
 

अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...