सफेद पानी आने के कारण Reasons for white water लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सफेद पानी आने के कारण Reasons for white water लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 अक्तूबर 2018

सफेद पानी आने के कारण Reasons for white water

                                     सफेद पानी आने के कारण 

दिन ब दिन बढ़ती बीमारियों का असर महिलाओं पर सबसे ज्यादा हो रहा है। महिलाओ में माहवारी यानि पीरियड्स के आलावा व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या भी आम देखने को मिलती है, जिसे लिकोरिया भी कहा जाता है। सफेद पानी का मासिक धर्म से पहले या बाद में आना स्वाभाविक हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में सफेद पानी आना रोग होता है। महिलाओं में यह समस्या शरीर में किसी कमी के कारण हो सकती है। इसके कारण महिलाओं में कमजोरी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। समय रहते इस बीमारी का कारण औैर लक्षण जानकर इसका इलाज करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस बीमारी के लक्षण पहचान कर कुछ घरेलू उपायों द्वारा इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

                                    
सफेद पानी आने के कारण:-
योनि की साफ सफाई न रखना
किसी से ज्यादा घबराहट होना
बीमार पुरुष के साथ सम्बन्ध बनाना
बार बार अबॉरशन होने पर
संक्रमण के कारण
पोषक तत्वों की कमी
सफेद पानी आने के लक्षण:-
चक्कर आना
थकावट
प्राइवेट पार्ट में खुजली
कमजोरी
प्राइवेट पार्ट से बदबू आना
कब्ज
सिरदर्द
                                      इसे दूर करने के घरेलू उपाय

1. फिटकरी

फिटकरी को गर्म पानी में भिगो कर उससे योनि की सफाई करें। इससे सभी कीटनाशक तत्व मर जाते हैं। लगातार 1 हफ्ते तक इसका इस्तेमाल इस समस्या को खत्म कर देगा।

2. चावल का पानी
चावल को उबाल कर उसके पानी को अलग कर लें। इस पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से यह समस्या कुछ समय में ही दूर हो जाएगी।स्नेहा समुह

3. अदरक
1 लीटर पानी में अदरक को अच्छी तरग उबाल लें। जब यह उबल कर आधा रह जाए तो इसका सेवन करें। इससे सफेद पानी की समस्या जल्दी दूर हो जाएगी।

4. गुलाब के पत्ते
गुलाब के पत्तों को सुखा कर उसका पाउडर बना लें। रोजाना गर्म दूध में इस पाउडर को मिला कर पीने से यह रोग 1 हफ्ते में ही खत्म हो जाता है।

5. सब्जियों का रस
गाजर ,पालक , गोभी और चुकंदर को मिला कर जूस बना लें। रोजाना इस जूस का सेवन सफेद पानी की समस्या को जड़ से खत्म करता है।

6. जामुन की छाल
जामुन की छाल का चूर्ण बनाकर तैयार कर ले। इसे दिन में 3-4 बार पानी के साथ ले। लगातार इसका सेवन करने से आपको इस रोग से छुटकारा मिल जाएगा।

7. मेथी
मेथी को पानी में उबाल कर उससे एक कपड़ा गीला कर लें। इसे योनि स्थल पर रखने पर इस रोग से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा मेथी के चूर्ण को पानी के साथ पीने से भी यह समस्या दूर होती है।

8. भूने हुए चने
भूने हुए चनों को पीस कर इसमें थोड़ा सा मीठा मिला लें। इस मिश्रण को दूध और देसी घी मिलाकर रोजाना 2 चम्मच लेने से यह परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

Health

अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...