शरीर बीमार होने के पूर्व देता है संदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शरीर बीमार होने के पूर्व देता है संदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

Body gives message before getting sick, शरीर बीमार होने के पूर्व देता है संदेश , बॉडी में संकेत


             ☘️ शरीर बीमार होने के पूर्व देता है 

आपको संदेश जानिये और पहचानिए क्या है वो संकेत

 

जब कोई बीमार होता हैं, तो डॉक्टर तरह-तरह के टेस्ट कराने को कहते हैं। ताकि रोग और उसके कारण का पता लगाया जा सके। वस्तुतः यह प्रत्येक रोग में अनिवार्य नहीं होता है। कई बार चिकित्सा से अधिक व्यय तो इन परीक्षण को कराने में ही हो जाता है। 


कई बार रिपोर्ट्स सही भी नहीं होती हैं या रिपोर्ट्स नॉर्मल आती हैं, "लेकिन उस व्यक्ति को तकलीफ बनी रहती है।" कई बार दो अलग-अलग लैब की रिपोर्ट भी अलग-अलग आ जाती हैं। परिणाम ये निकलता हैं कि रोगी के पास रिपोर्ट्स की ढेर सारी फाइल एकत्रित हो जाती हैं, और बीमारी वहीं के वहीं बनी रहती है।


हर आने वाले रोग या शरीर में होने वाले परिवर्तन को वो स्वयं बता देता हैं लेकिन हम शरीर के इन संकेतों को अनदेखा कर देते हैं। 


अगर हम अपने शरीर के इन संकेतों को वक्त रहते समझ जाएं, तो अनेक रोगों का सही समय पर उपचार करा सकते हैं। 


◆ जीभ पर सफेद या भूरे रंग का मैल जमना पेट की खराबी को बताता है।


◆· निमोनिया, प्लूरिसी आदि रोग में नाक के नथुने तेजी से फड़कते हैं।


◆· अधिक थकावट या पुराने कब्ज में आखों के नीचे कालापन आ जाता है।


◆· कमजोरी, खून की कमी, ल्यूकोरिया (श्वेत-प्रदर) आदि में आंखों के चारों तरफ कालापन आ जाता है।


▪️· किडनी के कार्य में रुकावट आने पर आंखों के नीचे सूजन आ जाती है।


◆· बुखार आने पर होठों के कोने पर सफेद छाले हो जाते हैं।


◆.  पीरियड्स कम आने पर गालों पर झाइयां हो जाती हैं।


◆ . फेफड़ों (lungs) में इन्फेक्शन होने पर गाल लाल हो जाते हैं।


◆. टायफाइड में शाम को शरीर का तापमान एक डिग्री बढ़ जाता है।


◆· पेट में कीड़े होने पर बच्चे सोते समय दांत किटकिटाते हैं या सोते समय बिस्तर पर यूरिन कर देते हैं।


◆· पेट में कीड़े होने पर बच्चों को नाक और मलद्वार में खुजली होती है।


◆. तिल्ली बढ़ने पर जीभ का रंग सफेद हो जाता है।


▪️· आंतों और पेट के रोग में जीभ पर छाले या घाव हो जाते हैं।


◆· पेट में कीड़े होने पर चेहरे पर हल्के सफेद रंग के धब्बे हो जाते हैं।


◆· लो ब्लडप्रेशर और खून की कमी होने पर आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है।


◆· महिलाओं में यूट्रस (बच्चेदानी) में रोग होने पर हाथ की उंगलियों के पीछे कालापन आ जाता है।


◆· अधिक वीर्यनाश से गाल पिचक जाते है।


◆· पेट के रोग या किसी लंबी बीमारी में होंठ फटने लगते हैं।


◆·हाइपोथायरॉइडिज्म (थाइरॉइड ग्लैंड का हार्मोन कम निकलना) में गले में सूजन आ जाती है।


◆. यदि आप बड़ी बीमारी से बचना चाहते हैं तो अपने शरीर के छोटे से छोटे परिवर्तन को भी अनदेखा न करें।


सेहत भरी बातें - योग व प्राकृतिक चिकित्सा के लिए सीधे हमसे जुड़े नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें 


बड़ी-बड़ी बीमारियों को दूर करे

हल्‍दी, अदरक और दालचीनी की चाय 

 

इस ड्रिंक को बनाने के लिये 1/2 चम्‍मच ताजा घिसी अदरक का जूस, 1/2 चम्‍मच हल्‍दी, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा और 400 एम एल पानी। गैस पर पानी उबलने के लिये रखें, फिर उसमें दालचीनी डालें और आंच को एक दम धीमा कर दें। फिर इसमें हल्‍दी और अदरक का जूस मिलाएं। 40 सेकेंड तक पकाएं और गैस बंद कर दें।अब इसे छान कर ठंडा या गरम पियें। अच्‍छा होगा कि आप कच्‍ची हल्‍दी का यूज़ करें पर यदि वह नहीं मिलती है तो आप हल्‍दी पावडर का यूज़ भी कर सकते हैं।इस हर्बल ड्रिंक में सूजन को कम करने की शक्‍ती होती है और यह माइग्रेन के सिरदर्द से राहत दिलाता है।यह प्राकृतिक चाय आपके खून से सारी गंदगी को बाहर निकालेगी और शरीर को हेल्‍दी और साफ बनाएगी.यह प्राकृतिक ड्रिंक शरीर में ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर के रखता है और मधुमेह के लक्षणों को ठीक करता है।पीरियड्स के दर्द को दूर करे। अपच दूर करेअगर आपको मोटापा है तो इस चाय को रोज सुबह खाली पेट और रात में डिनर के बाद पियें। इससे आपकी कैलोरी बर्न होगी तथा शरीर का मैटाबॉलिज्‍म इतना अच्‍छा हो जाएगा कि बिना महनत और डायटिंग किये ही वजन कम होने लगेगा। 


🌸खीरा ककड़ी के 8 फायदे, जिन्हें जानने के बाद आप इसके बिना रह नहीं पाएंगे 

 

1. खीरा का सबसे पहला गुण है आंखों को शीतलता प्रदान करना। यही वजह है कि ब्यूटी पार्लर में यह अनिवार्य रूप से रखा जाने लगा है। फ्रीज में रखी इसके रस की क्यूब्स को आंखों पर रखने से आंखों की थकान मिटती है। काले धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। खीरे को स्लाइस की तरह काटकर आंखों की पलक के ऊपर पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है। खीरा की तासीर जलन कम करने की होती है।


2. खीरा प्यास बुझाता है। पानी की कमी को पूरा करता है। खीरे में 80 प्रतिशत पानी होता है। खीरा खाने के बाद शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है।


3. खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है। धूप से झुलसी त्वचा (सनबर्न) पर खीरा लगाने से शीतलता मिलती है।


4. खीरा खाने से शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं। यह आंतों की बड़ी खूबी से सफाई करता है।


5. हमें प्रतिदिन कुछ विटामिन्स लेना बेहद जरूरी होता है। जैसे विटामिन ए, बी और सी हमें नियमित लेना चाहिए। खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में विटामिन सी होता है। इसे खाना भी लाभदायक होता है।


6. साफ-सुथरी, चिकनी और चमकदार त्वचा चाहिए तो आप खीरे से अवश्य दोस्ती कीजिए। खीरा में पौटेशियम, मैगनीशियम और सिलीकॉन अत्यधिक मात्रा में होता है। यह खनिज त्वचा के लिए बहुत जरूरी हैं।


7. खीर वजन भी कम करता है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वे सूप और सलाद में खीरा का सेवन करें। क्योंकि खीरा में जल की मात्रा ज्यादा होती है जबकि कैलोरी नहीं। इसलिए यह जल्दी पेट को तृप्त करती है।


8. खीरा में फाइबर होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं। आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना खीरा खाएं। यह कब्ज के लिए कारगर दवाई है।

जिस तरह किसी बीमारी के पहले बॉडी में संकेत दिखाई देते हैं। जिनको पहचान कर हम बीमारी का इलाज करवाते हैं। उसी तरह बॉडी में किसी पर्टिकुलर विटामिन की कमी होने पर कुछ संकेत देखने को मिलते हैं।

1:--बहुत ज्यादा मीठा खाने का मन करना
अगर आपका बार-बार मीठा खाने का मन करता है तो आपके शरीर में ग्लूकोज की कमी हो सकती है।
ग्लूकोज की कमी को पूरा करने के लिए आपको बहुत सारी मिठाईयां नहीं खाना है। इसके लिए आप शहद का यूज कर सकते हैं इसमें प्रचुर मात्रा में ग्लूकोज होता है। साथ ही आप फ्रूट्स खा सकते हैं। फ्रूट्स में भी ग्लूकोज पाया जाता है।

2:--रूखी- सूखी त्वचा
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी- सूखी हो रही है तो इसके बहुत ज्यादा चांजेस है कि आपके शरीर में विटामिन E की कमी हो रही है।
क्या करें- इसके लिए आप पालक और बादाम खा सकते हैं। इन दोनों में बिटामिन E भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

3:--नींद न आना
अगर आपको नींद नहीं आ रही है। बिस्तर पर जाने के बाद आपको सोने में 1 घंटे से ज्यादा का समय लगता है तो आपके शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है। पोटेशियम की कमी का दूसरा संकेत पैर की मांसपेशियों में खिंचाव का होना भी है।
क्या करें-पोटेशियम की कमी को दूर करने के लिए हम केला, नारियल पानी और बीटरूट खा सकते हैं। इसके साथ ही तरबूज और खरबूज में भी पोटेशियम होता है।

4:--बहुत ज्यादा बर्फ खाने का मन करना
अगर आपको बहुत ज्यादा बर्फ या ठंडा खाने का मन करता है। बार-बार ऐसा लगता है कि बर्फ को मुंह में रख लूं तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में आयरन की कमी हो। अगर ऐसा 2 से 3 महीने से होने पर इसे आयरन डेफिशिएंसी मान जाएगा।
क्या करें- इसके लिए आपको किशमिश, चना, मूंग खाना होगा ये सभी आयरन के अच्छे सोर्स हैं। ये आयरन की कमी को पूरा कर देंगे।

5:--मसूड़ों से खून आना
अगर आपके मसूड़ों में खून आ रहा है तो इसके बहुत सारे लक्षण हो सकते हैं लेकिन इसका एक प्रमुख लक्षण आपके शरीर में विटामिन सी की कमी होना है।
क्या करें- इसके लिए आपको खट्‌टे फल जैसे नारंगी, मौसंबी और नींबू लेना चाहिए। आप इनका ज्यूस भी पी सकते हैं..

6:--विटामिन की कमी के लक्षणों में नाक या मसूड़ों से बदबू आना, चोट का जल्दी से ठीक न होना, मासिक धर्म में अधिक खून आना इत्यादि शामिल हैं।
हरे पत्तेदार सब्जियों में सबसे अधिक विटामिन के होता है।इस स्थिति में डाइट में बदलाव करना, एक्सराइज़ करना इत्यादि कारगर उपाय साबित हो सकते हैं।


#WhatToEat #WhenToEat #HealthAndDiet हम बीमार क्यूँ होते है? क्या कारण है बीमार होने के? Why do we fall ill, Cause of illness/Sickness 

अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...