मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

Benefits Of Mango Seed | आम की गुठली किन किन बीमारियों में फायदेमंद।आम के गुठली के फायदे।


.
*आम की गुठली भी है बेहद गुणकारी, होते हैं ये फायदे*

🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭

फलों का राजा आम स्वाद में काफी मीठा होता है। इस आम में गुठली भी पाई जाती है जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। आम स्वाद में जितना अच्छा होता है उसकी गुठली का फायदा भी उतना ही ज्यादा होता है।

*जुएं*
जुएं दूर करने के लिए भी आम की गुठली फायदा पहुंचा सकती है। इसके लिए आम की सुखी गुठली पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद इस पाउडर में निम्बू का रस मिलाकर सिर में लगा लें। इस प्रक्रिया से जुएं खत्म होने में मदद मिलेगी।

*दस्त से छुटकारा*
दस्त की हालत में आम की गुठली काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए आम की गुठली, बील गिरी और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें और दो चम्मच दिन में तीन बार लेने से दस्त ठीक हो जाता है।

*हाई ब्लडप्रेशर*
आम की गुठली को सीमित मात्रा में खाए जाने से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से भी निजात दिलाई जा सकती है। इसके साथ ही दिल की बीमारी की समस्या को भी इससे दूर किया जा सकता है।

*कोलेस्ट्रॉल स्तर*
आम की गुठली से कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
आम की गुठली ब्‍लड सर्कुलेशन को ठीक करके खराब कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को सही करने में सहायता करती है।

*मोटापा*
मोटापे से काफी लोग परेशान रहते हैं। मोटापे को दूर करने के लिए भी आम की गुठली का इस्तेमाल करना काफी फायदेंमंद साबित होता है।

*गंजापन और सफेद बोलों से छुटकरा*
आम की गुठली का तेल फैटी एसिड, मिनरल्‍स और विटामिन्‍स से भरपूर होता है। आप चाहें तो इसका तेल घर पर ही निकाल सकते हैं। आम की गुठली की 10/12 गिरी लेकर खूब सूखाकर बारीक कूटकर कपड़े से छान लें और नारियल के तेल में पकाएं। इस मिश्रण को 25/30 दिन तक नियमित रूप से सिर पर मलने से सिर का गंजापन खत्म हो सकता है और बाल भी काले हो सकते हैं।

*पीरियड्रस में भी अधिक ब्लीडिंग रोके*
गुठली का चूर्ण दही और नमक मिलाकर खाने से महिलाओं की जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग रोकी जा सकती है।

*मोटापा घटाए*
मोटे लोंगो को आम की गुठली के पाउडर से काफी मदद मिल सकती है क्‍योंकि यह वजन को कम करने में मदद करता है। यह वजन घटाता है, कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करता है और खून के सर्कुलेशन को भी ठीक रख सकता है।

*सर दर्द* 
आम की गुठली के भीतर की गिरी और हरड़ को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इस चूर्ण को दूध के साथ मिलाएं। इस लेप को मस्तक पर लगाने से सर दर्द खत्म हो जाता है।

*प्रदर रोग*
आम की गुठली के भीतरी गिरी को सुखाकर बारीक चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को पानी के साथ लेने से स्त्रियों का प्रदर रोग दूर होता है।

*दांत बनाएं मजबूत*
आम के हरे पत्ते सुखाकर जलाकर पीस लें। आम की गुठली बारीक पीस कर इसमें मिला दें और दोनों को मिलाकर बारीक छलनी से छान लें। रोजाना इससे मंजन करने से दांत सफेद और मजबूत होते हैं और दांत का दर्द भी ठीक हो सकता है। रोजाना आम के पत्ते कुछ देर चबाकर थूकने से दांतों का हिलना और मसूड़ों से खून आना बंद हो सकता है।
अगर इसमें काला नमक मिलाकर पेस्ट किया जायेगा तो दाँत बुढ़ापे तक नहीं टूटेंगे।
.
Benefits Of Mango Seed | आम की गुठली किन किन बीमारियों में फायदेमंद।आम के गुठली के फायदे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please Do not Enter Any Spam Link in the Comment Box.
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई स्पैम लिंक न डालें।

अपने पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

 1।  एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिरदर्द नहीं, दांतों का नुकसान...